Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsFarmers Seek Protection from Wild Animals Fencing Work Initiated
कुनेहटा-न्यूरिया के बीच तार फेसिंग की योजना

कुनेहटा-न्यूरिया के बीच तार फेसिंग की योजना

संक्षेप:

Hamirpur News - 0 किसानों के धरना के बाद अधिकारियों ने किया सर्वे बिवांर, संवाददाता। वनरोज जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर किसानों ने एसडीएम को ज्ञाप

Jan 20, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

बिवांर, संवाददाता। वनरोज जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया था। जिसको संज्ञान लेकर मेड़ बंदी तार फेंसिंग का कार्य शुरू कराने का आदेश दिया है। जिससे किसानों ने राहत महसूस की है। मौदहा व मुस्करा विकास क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव न्यूरिया, चिकसोना, कुनहेटा, मुटनी, भुगैचा के एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने 2 जनवरी को धरना देकर बताया था कि जंगल के पास खेत होने से शाम होते ही जंगल में विचरण कर रहे वनरोज, जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। धरना में मौदहा एसडीएम करनवीर सिंह ने पहुंचकर उनकी समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसको लेकर दोनों ब्लाक के बीडीओ पशु चिकित्सा अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी के साथ बैठक कर निवारण के सुझाव मांगे गए थे। कुनहेटा और न्यूरिया गांव के बीच जंगल का रास्ता खुला होने पर वन रोज की आवक अधिक थी। इन दोनों गांव के बीच करीब चार बीघा मेड़ बंदी व तार फेंसिंग का आदेश दिया गया है। मुस्करा एडीओ पंचायत ताज मोहम्मद की देखरेख में मेडबंदी का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य से जंगल में विचरण कर रहे करीब पांच सैकड़ा वनरोजो को इसी में रखा जाएगा। नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर हो रहे कार्यों की जांच पड़ताल की है।