Hamirpur News: अतिवृष्टि से खराब फसलों का मांगा मुआवजा

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: 0 किसानों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापनफोटो-04- एसडीएम को विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन देते किसान।राठ, संवाददाता। किसानों की विभिन्न स

Hamirpur News: अतिवृष्टि से खराब फसलों का मांगा मुआवजा

Hamirpur News: राठ, संवाददाता। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन युवा ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चित्रा निर्वाल को दिया। अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा मांगा। भारतीय किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राजपूत के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने अतिवृष्टि और जलभराव से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। साथ ही फसल बीमा में कथित धांधली की शिकायत करते हुए किसानों को पारदर्शी तरीके से बीमा का लाभ दिलाने व बीमा अवधि बढ़ाने की मांग की गई। तालाबों, कुओं और चकरोडों पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। किसानों ने निजी नलकूपों के बिजली बिल माफ करने की मांग के अलावा बिहूनी, जखेड़ी सहित संबंधित गांवों के किसानों की भूमि का 30 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर रामपाल सिंह, मलखान सिंह निषाद, खलक सिंह, खेमराज, धीरेंद्र, सुखदेव, रामाश्रय, प्रमोद कुमार, गुलाब सिंह, मूलचंद, नरेंद्र सिंह सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे。

अतिवृष्टि से तिल, उर्द, मूंग की फसलें खराब

मुख्यालय में भाकियू (भानु) के जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह की अगुवाई में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अतिवृष्टि से खराब हुई तिल, मूंग, उर्द की फसलों का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने के साथ ही वन विभाग के जंगलों में पेड़ों की हो रही कटान की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुघर सिंह, जिला प्रभारी शिव सिंह भदौरिया, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार व हरदेव सिंह मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦किसान किस समस्या के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे?−
किसान अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा और फसल बीमा में धांधली की शिकायत लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहमीरपुरHamirpur News: अतिवृष्टि से खराब फसलों का मांगा मुआवजा