Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsFarmers Line Up for Fertilizer Distribution Amid Police Presence in Maundha
 सहकारी समिति व पीसीएफ में खाद को उमड़े किसान

सहकारी समिति व पीसीएफ में खाद को उमड़े किसान

संक्षेप: Hamirpur News - 0 पुलिस व लेखपाल की मौजूदगी में हुआ खाद का वितरणफोटो- 08- सहकारी समिति में खाद के लिए लगी किसानों की लाइनें। मौदहा, संवाददाता। नगर के सरकारी खाद समितियों में खाद वितरण की सूचना के बाद किसानों की भीड़...

Mon, 17 Nov 2025 05:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

0 पुलिस व लेखपाल की मौजूदगी में हुआ खाद का वितरण फोटो- 08- सहकारी समिति में खाद के लिए लगी किसानों की लाइनें। मौदहा, संवाददाता। नगर के सरकारी खाद समितियों में खाद वितरण की सूचना के बाद किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिस पर सचिव ने पुलिस बुलाकर खाद का वितरण शुरू कराया। इस दौरान लेखपाल ने किसानों का रकबा के अनुसार उन्हें खाद दिलाई। रवि फसल की बुवाई अपने अंतिम समय पर है। जिसके चलते किसानों को डीएपी खाद की अत्यंत आवश्यकता है। क्षेत्रीय किसान खाद को लेकर एक माह से परेशान हाल सरकारी खाद समितियों के चक्कर लगा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर के क्रय विक्रय समिति व पीसीएफ खाद केंद्र में खाद वितरित होने की भनक लगते ही समितियों में सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसमें महिलाओं की अच्छी खासी संख्या रही। किसानों को भीड़ को देखते हुए केंद्र प्रभारी ने पुलिस बुलवा ली। इसके अलावा राजस्व कर्मी ने किसानों की खसरा खतौनी देख कर उन्हें खाद वितरित कराई। पीसीएफ केंद्र के प्रभारी रमा शंकर ने बताया कि किसानों की खेती के हिसाब से किसानों को दो से लेकर पांच बोरी तक खाद वितरित की गई। उनके पास 1000 बोरी डीएपी खाद उपलब्ध है। जो किसानों को दी जा रही है। इसी प्रकार नगर के क्रय विक्रय समिति में भी 800 बोरी डीएपी खाद उपलब्ध थी। यहां के प्रभारी अतुल कुमार ने प्रति किसान तीन-तीन बोरी डीएपी खाद वितरित की है।