Hamirpur News: आंधी से ध्वस्त बिजली लाइन नहीं बनी, किसान परेशानडेढ़ माह पूर्व आई आंधी से ध्वस्त हुई एक दर्जन से अधिक किसानों के नलकूपों की लाइन दुरुस्त नहीं होने से किसान धान की फसल नहीं बो पा रहा है। शिकायत के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी लाइन नहीं बना रहे हैं। किसानों ने मामले की शिकायत अधिशाषी अभियंता से करके लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है।

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर में आंधी से ध्वस्त हुई किसान के नलकूपों की लाइन दुरुस्त नहीं होने से किसान फसल नहीं बो पा रहे हैं। किसानों ने इंजीनियर से शिकायत की है, लेकिन विद्युत विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। किसान धान की फसल उगाने के लिए आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

Hamirpur News: आंधी से ध्वस्त बिजली लाइन नहीं बनी, किसान परेशानडेढ़ माह पूर्व आई आंधी से ध्वस्त हुई एक दर्जन से अधिक किसानों के नलकूपों की लाइन दुरुस्त नहीं होने से किसान धान की फसल नहीं बो पा रहा है। शिकायत के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी लाइन नहीं बना रहे हैं। किसानों ने मामले की शिकायत अधिशाषी अभियंता से करके लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है।

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। डेढ़ माह पूर्व आई आंधी से ध्वस्त हुई एक दर्जन से अधिक किसानों के नलकूपों की लाइन दुरुस्त नहीं होने से किसान धान की फसल नहीं बो पा रहा है। शिकायत के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी लाइन नहीं बना रहे हैं। किसानों ने मामले की शिकायत अधिशाषी अभियंता से करके लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है। क्षेत्र के पंधरी गांव के किसान कामता प्रसाद वर्मा, सुरेशचंद्र, रजत कुमार, धर्मेंद्र यादव, रामबहादुर, जुगल किशोर, अरविंद कुटार, भूपेंद्र सिंह, रामदयाल कुटार, मानसिंह, नरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, बबलू वर्मा आदि ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गत 28 मई को आई आंधी से उनके नलकूपों की लाइन ध्वस्त हो गई थी।

कई बार शिकायत के बाद उनकी लाइन नहीं बनाई गई है। इससे वह धान आदि की फसल नहीं बो पा रहे हैं। किसानों ने अधिशाषी अभियंता से लाइन दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।विद्युत विभाग के एसडीओ एमपी सिंह ने बताया किसानों की शिकायत नहीं मिली है। अगर किसान आकर उनसे शिकायत करते हैं तो लाइन दुरस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।