Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsFarmer Jagat Singh Reports Assault and Land Dispute in Bivaar
पड़ोसी ने खेत बलकट व गहन रखा

पड़ोसी ने खेत बलकट व गहन रखा

संक्षेप:

Hamirpur News - बिवांर के किसान जगत सिंह ने अपनी 1 एकड़ जमीन के संबंध में पड़ोसी अमर सिंह द्वारा बिना सूचना खेत बेचने की शिकायत की। जब उन्होंने विरोध किया, तो अमर ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। किसान ने थाना में तहरीर दी, और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Nov 19, 2025 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

बिवांर। कस्बा बिवार के सुरही मोहाल के किसान जगत सिंह ने थाना में तहरीर देकर बताया की बरेठी मौजा में 1 एकड़ जमीन है। उसके पड़ोसी अमर सिंह ने बिना जानकारी के 17 हजार रुपए में खेत को बलकट में दे दिया। दूसरे खेत को 20 हजार में गहन रख दिया। किसान के उलाहना देने पर अभद्रता करते हुए मारपीट कर गला को दबाते हुए जान से मार देने की कोशिश की। पीड़ित किसान ने उसके खिलाफ थाना में तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि किसान की तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;