ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरफसल छांट रहे किसान की एचटी लाइन के करंट से मौत

फसल छांट रहे किसान की एचटी लाइन के करंट से मौत

थाना जरिया के उमरिया गांव में सोमवार की सुबह 8 बजे एएनएम सेंटर की छत में रखी तिली की फसल की छंटाई कर रहे किसान की एचटी लाइन के संपर्क में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर...

फसल छांट रहे किसान की एचटी लाइन के करंट से मौत
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरMon, 07 Oct 2019 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना जरिया के उमरिया गांव में सोमवार की सुबह 8 बजे एएनएम सेंटर की छत में रखी तिली की फसल की छंटाई कर रहे किसान की एचटी लाइन के संपर्क में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

उमरिया गांव निवासी किसान संतोष कुमार (35) पुत्र सुघर सिंह ने गांव के एएनएम सेंटर की छत में तिल की फसल रखी हुई थी। सोमवार की सुबह संतोष फसल की छंटाई करने के लिए छत पर चढ़ा हुआ था। छत के ऊपर से ही हाईटेंशन लाइन का तार निकला है। ग्रामीण बताते हैं कि फसल छंटाई के दौरान ही फसल का मूंठा एचटी लाइन के संपर्क में आ गया। बारिश की वजह से फसलों में नमी थी। जैसे ही मूंठा संपर्क में आया वैसे ही किसान के शरीर में एचटी लाइन का करंट दौड़ गया। किसान को अस्पताल लाने तक का मौका नहीं मिला। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि संतोष के पिता सुघर सिंह 18 बीघा का काश्तकार है। संतोष के नाम खेतीपाती नहीं थी। पिता की ही जमीन में संयुक्त रूप से खेतीपाती करके बच्चों का भरण पोषण कर रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों राहुल (12), प्रियंका (8) को बिलखता छोड़ गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें