पशुबाड़े में फंदे से लटका मिला किसान का शव
Hamirpur News - हमीरपुर के सरीला कस्बे के मांझखोर मोहल्ले में एक किसान जयपाल का शव गुरुवार सुबह पशुबाड़े में फांसी के फंदे पर लटका मिला। 55 वर्षीय जयपाल, पिता तीन पुत्रियों और एक पुत्र के, की आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हमीरपुर। सरीला कस्बे के मांझखोर मोहल्ले में गुरुवार सुबह पशुबाड़े में एक किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जरिया थाना क्षेत्र के सरीला कस्बे के मांझखोर मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय जयपाल पेशे से किसान हैं। तीन पुत्रियां व एक पुत्र के पिता जयपाल दो पुत्रियों की शादी कर चुके हैं। गुरुवार की सुबह जयपाल का शव पशुबाड़े के अंदर फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर जरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। परिजन आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


