
तिलसरस के गोपाल ने मथुरा के फूलचंद्र को किया चित
Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर में स्व. झूरी मिश्र की स्मृति में दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। पहले दिन, यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आए नामी पहलवानों के बीच दो दर्जन से ज्यादा रोमांचक कुश्तियाँ हुईं। महंत स्वामी वेदानंद सरस्वती महाराज ने दंगल का शुभारंभ किया। दंगल में कई पहलवानों ने एक-दूसरे को हराया।
भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे की छोटी बाजार में स्व.झूरी मिश्र की स्मृति में आयोजित होने वाले दो दिवसीय दंगल में प्रथम दिन नामी ग्रामीण पहलवानों के बीच दो दर्जन से ज्यादा रोमांचक कुश्ती संपन्न हुई। दंगल का शुभारंभ इटरा आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद सरस्वती महाराज ने पहलवानों के हाथ मिलाकर किया। स्व.झूरी मिश्र की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दंगल के प्रथम दिन यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि प्रांतों से आए नामीगिरामी पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। कौशांबी के आकाश ने उन्नाव के ऋषि को पटकनी दी। खरौंज के गोविंद ने कैथी के रामबाबू को हराया। कुसमरा के हुकुम ने नजरपुर अखाड़ा के शिवदर्शन ने को जोरदार पटकनी दी।
तिलसरस के गोपाल ने मथुरा के फूलचंद को चित किया। इटरा के सनी ने कानपुर के मनोज को परास्त किया। मरका के नीरज व उन्नाव के सुलखान, नजरपुर अखाड़ा के अरुण व कानपुर के राहुल की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में पहले दिन दो दर्जन से ज्यादा कुश्ती संपन्न हुई। इस मौके पर दंगल के आयोजक जयप्रकाश दीक्षित, विहिप के जिलाध्यक्ष रामदत्त पांडे, कैलाश दुबे, सूर्यपाल सिंह, डॉ.इमामुद्दीन, राजन दीक्षित, कुंजबिहारी पांडे, पंकज तिवारी,प्यारेलाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन सुरेश यादव दपसौरा ने किया। रेफरी की भूमिका सूरजपाल सिंह व रामकिशुन नन्ना ने निभाई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




