
बोर्ड परीक्षा केंद्रों की 27 को जारी होगी प्रारंभिक सूची
Hamirpur News - 0 आपत्तियों के निस्तारण के बाद 30 दिसंबर को केंद्रों का होगा निर्धारण0 जिले में हाईस्कूल के 15093 व इंटरमीडिएट के 13759 परीक्षार्थी पंजीकृत हमीरपुर, स
हमीरपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया के लिए परीक्षा केंद्रों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया है। 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद आपत्तियों के निस्तारण के बाद 30 दिसंबर को परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर बोर्ड को सूची भेज दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्रों ने निर्धारण नीति के तहत अपने स्कूलों का डाटा अपलोड कर दिया है। इसके बाद तहसील स्तरीय समितियों द्वारा संभावित परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया गया है। सत्यापित रिपोर्ट आने के बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची 27 नवंबर को जारी की जाएगी।
इसके बाद 4 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी और 11 दिसंबर को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों का 30 दिसंबर को निर्धारण कर सूची बोर्ड को भेज दी जाएगी। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 15093 छात्र-छात्राएं व इंटरमीडिएट में 13759 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत है। बोर्ड परीक्षा केंद्रों को ये मानक करने होंगे पूरे बोर्ड परीक्षा केंद्रों में प्रत्येक कक्ष, कार्यालय व परिसर में सीसीटीवी लगा होना चाहिए। परीक्षा केंद्र में कनेक्टीविटी के लिए वाई-फाई सुविधा होनी चाहिए। रैंप, पेयजल व शौचालय की परीक्षा केंद्र में समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। परीक्षा केंद्र में बोर्ड प्रश्न पत्र रखने के लिए स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरा युक्त होना चाहिए। इसके साथ ही डबल लॉक दो अलमारियां होनी चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




