Hamirpur News: सर्पोट वायर में उतरे करंट से ग्रामीण झुलसा
Hamirpur News: 0 परिजनों ने कुरारा के प्राइवेट अस्पताल पहुंचायाकुरारा, संवाददाता। रिठारी गांव में रविवार रात करीब 9 बजे बिजली के खंभे के सर्पोट वायर में उतरे करंट की

Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। रिठारी गांव में रविवार रात करीब 9 बजे बिजली के खंभे के सर्पोट वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से 52 वर्षीय ग्रामीण झुलस गया। हादसे में उसके हाथ की हथेली जल गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कुरारा प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। कुरारा विकासक्षेत्र के रिठारी गांव में रविवार रात करीब 9 52 वर्षीय दयाराम गांव में अपनी गायो को हांक रहा था। इसी दौरान वहां बिजली के खंभे के सर्पोट वायर के संपर्क में आ गए। गांव में लगी विद्युत लाइन से खंभे में अर्थिंग का तार आने के कारण उसमें करंट उतर गया था। खंभे की चपेट में आते ही दयाराम की हाथ की हथेली करंट से झुलस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से दयाराम को तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
करंट की चपेट में आकर महिला झुलसी
कुरारा। थानाक्षेत्र के शिवनी गांव में छप्पर में प्लास्टिक पन्नी डालते समय करेंट की चपेट में आकर महिला गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। शिवनी गांव निवासी 58 वर्षीय बन्नो पत्नी रमज़ान सुबह अपने घर के छप्पर में प्लास्टिक पन्नी डाल रही थी। उस समय विद्युत आपूर्ति नहीं आ रही थी। पन्नी डालते समय लाइट आने पर वह घर में लगी केबिल के संपर्क में आ गई तथा करंट लगने से वह छप्पर से नीचे गिर गई।


