दीवाल गिरने से दबकर वृद्धा की दर्दनाक मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

0 मृतका मायके में रहकर सब्जी बेंचकर करती थी गुजर बसरमौदहा, संवाददाता। कस्बा में गुरुवार सुबह कोतवाली परिसर के बगल में दीवार गिरने से एक वृद्धा मलबे मे

दीवाल गिरने से दबकर वृद्धा की दर्दनाक मौत

मौदहा, संवाददाता। कस्बा में गुरुवार सुबह कोतवाली परिसर के बगल में दीवार गिरने से एक वृद्धा मलबे में दब गई। उसे आनन-फानन में मलबे से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। 75 वर्षीय रामकली बेवा गनेशा बीते कई वर्षों से मौदहा कस्बे के सब्जी मंडी के पास मायके में निवास कर रही थी।गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे घर की एक दीवार अचानक भरभराकर उसके ऊपर गिर गई और वह मलबे में दब गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद नगर पालिका के सफाई कर्मी दौड़े और लोगों की मदद से वृद्धा को बड़ी मसक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला।

वृद्धा के भाइयों ने उसे आनन-फानन में मौदहा सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतका के कोई संतान नहीं है। अपने घर के सामने सब्जी का फट्टा लगाकर गुजर बसर करती थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।