वृद्ध को सर्प ने डसा, सीएचसी में भर्ती
Hamirpur News - मौदहा के सिजवाही गांव में शनिवार रात 65 वर्षीय बुजुर्ग सन्नू श्रीवास को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत में सुधार की जानकारी दी है।

मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के सिजवाही गांव में शनिवार रात एक बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। सिजवाही गांव निवासी 65 वर्षीय सन्नू श्रीवास शनिवार रात अपने खपरैल मकान के अंदर खूंटी पर कपड़े टांग रहा था। इसी दौरान अचानक एक सांप उनके ऊपर गिरा और पैर में डस लिया। सांप के डसते ही वह बेहोश होकर गिर गया। वृद्ध के बड़े पुत्र रामसनेही ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए मौदहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


