Hamirpur News: गाटर लोड ई-रिक्शा ने वृद्धा को मारी टक्कर, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर में एक ई-रिक्शा चालक ने नियमों का उल्लंघन करते हुए एक वृद्धा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने चालक से बहस की। दूसरी घटना में, एक रिटायर्ड सूबेदार ने दबंगों द्वारा अपने परिवार के सदस्यों की पिटाई की शिकायत की, लेकिन स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

Hamirpur News: गाटर लोड ई-रिक्शा ने वृद्धा को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। ई रिक्शा चालक कस्बे में किस तरह परिवहन विभाग के नियमों का मखौल उड़ाते हैं, इसका नजारा आज कस्बे में थाना चौराहा के समीप देखने को मिला। नियम विरुद्ध लोहे का गाटर लादकर जा रहे ई-रिक्शा चालक ने हाइवे किनारे जा रही एक वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वृद्धा लहुलुहान होकर हाईवे में गिरकर तड़पने लगी। राहगीरों ने जब ई रिक्शा चालक को देखकर चलाने की बात कही तो वह लोगों से उलझने लगा। वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। कस्बा निवासी कुंती 70 वर्ष अपनी नातिन के साथ किसी कार्य से बाजार आई थी। दोनों थाना चौराहा के समीप हाईवे किनारे पैदल जा रही थी। इसी बीच बस स्टॉप की तरफ से ई रिक्शा में गाटर बांधकर आ रहे चालक ने वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी। वृद्धा का सिर गाटर से टकराकर लहुलुहान हो गया। नातिन के साथ अन्य राहगीरों ने चालक से घटना के प्रति नाराजगी जाहिर की तो वह अपनी गलती सुधारने के बजाय लोगों से उलझने लगा। पुलिस बुलाने की धमकी देने पर वह शांत हुआ और वृद्धा को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। उपचार के बाद वृद्धा की हालत में सुधार बताया जा रहा है。

दबंगों ने रिटायर्ड सूबेदार के परिवार को पीटा

रिटायर्ड सूबेदार के परिजनों को दबंगों ने पीटा, कार्रवाई की गुहार

भरुआ सुमेरपुर। भारतीय सेना के रिटायर्ड सूबेदार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंप कर परिजनों के साथ दबंगों द्वारा की गई मारपीट व गाली-गलौज पर स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने तथा मुख्य रास्तों का विरुद्ध करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। थानाक्षेत्र के मिहुना गांव के निवासी भारतीय सेना के रिटायर्ड सूबेदार रामनाथ ने डीएम-एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गत 16 अप्रैल को उसका भाई गयाप्रसाद ट्रैक्टर से फसल लेकर घर आ रहा था तभी गांव के निवासी रामशरण आदि ने रैंप तोड़ने का आरोप लगाकर उसके भाई आदि के साथ गाली-गलौज करके मारपीट की और भाभी के साथ अभद्रता से पेश आए। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पूर्व सूबेदार का कहना है कि आरोपियों ने आम रास्ते को अवरुद्ध करके कब्जा जमा लिया है। जिससे आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ई-रिक्शा चालक ने किस तरह की दुर्घटना की?
ई-रिक्शा चालक ने नियम विरुद्ध लोहे का गाटर लादकर जा रही वृद्धा को जोरदार टक्कर मारी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।