ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल
Mar 02, 2026 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Hamirpur News - मौदहा में रेलवे स्टेशन के पास ई-रिक्शा की टक्कर से एक बाइक सवार देवला गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपनी ससुराल से लौट रहा था जब यह हादसा हुआ। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मौदहा। रेलवे स्टेशन के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुरारा थानाक्षेत्र के ग्राम पोथीपुर निवासी 38 वर्षीय देवला पुत्र राजा निषाद क्षेत्र के डीहा डेरा अपनी ससुराल आया था। सोमवार की सुबह जब वह बाइक द्वारा वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी रेलवे स्टेशन के समीप ई-रिक्शा की टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


