बेतवा पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - हमीरपुर, संवाददाता। बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर तेज रफ्तार डंपर नदी में

बेतवा पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर, संवाददाता। बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर तेज रफ्तार डंपर नदी में जा गिरा। देर रात हुए इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद डंपर के केबिन में फंसे चालक को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास हुआ। महोबा की ओर जा रहा खाली डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। केबिन में फंसे चालक को मशक्कत के बाद निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि मृतक के पर्स में आधार कार्ड मिला है, जिसमें राजकुमार पुत्र राजा भैया उम्र करीब 29 वर्ष निवासी मेराजपुरवा रागौल थाना मौदहा लिखा हुआ है। जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।