अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाएं ठप
हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ.महेंद्र कुमार की पिटाई के
हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ.महेंद्र कुमार की पिटाई के बाद हालत गंभीर है। उनके कान से ब्लीडिंग भी हुई हैं। सीने में मुक्के-लाते मारे जाने से उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है, जिसके चलते उनके ऑक्सीजन लगाई गई है। उधर, ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाओं के ठप होने से अस्पताल में मरीज और तीमारदार भटकते घूम रहे हैं। बवाल के बाद सीडीओ एके सिंह भी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।
घटना का विवरण
जिला अस्पताल में मंगलवार को तड़के चार बजे के आसपास थाना बिवांर के अतरार गांव के 18 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह की सल्फास खाने से इलाज के दौरान हुई मौत के बाद तीमारदारों ने ड्यूटी पर तैनात डॉ.महेंद्र कुमार सहित स्टाफ के ऊपर हमला कर दिया था। इस हमले में डॉ. महेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके कान से ब्लीडिंग भी हुई है। सीने में लातें और मुक्कों के प्रहार से उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन लगाई गई है।
अस्पताल की स्थिति
डॉक्टर के ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद से अस्पताल का पूरा स्टाफ कोतवाली में जमा हुआ है। ओपीडी और इमरजेंसी सारी सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। मरीजों के पर्चे बन रहे हैं। ओपीडी में मरीज यहां से वहां भटकते घूम रहे हैं। घायल डॉ. महेंद्र कुमार की ओर से थाने में तहरीर भी दी गई है। सीओ सदर राजेश कमल कोतवाली में डॉक्टरों से वार्ता कर रहे हैं। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया है, लेकिन डॉक्टर और स्टाफ इससे ज्यादा संतुष्ट नहीं दिख रहा है। सीडीओ एके सिंह भी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे हैं。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


