विद्यालय प्रबंध समिति की जिला स्तरीय कार्यशाला
Hamirpur News - हमीरपुर में विद्यालय प्रबंध समिति की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। मास्टर ट्रेनर्स ने समिति के गठन, कार्य और दायित्वों पर चर्चा की। नि:शुल्क शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अनुसार सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। चार प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया, जिससे सभी विद्यालयों की प्रबंध समितियों को सशक्त किया जाएगा।

हमीरपुर। विद्यालय प्रबंध समिति की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन डीआईओएस कार्यालय स्थित नई पहल स्टडी सेंटर में किया गया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर अखिलेश शुक्ला एवं बाबूराम चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से प्रबंध समिति के गठन, उसकी उपयोगिता के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि गठन में सदस्यों का चुनाव व सदस्यों की संख्या 15 होनी चाहिए। नि:शुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार विद्यालय प्रबंध समिति में सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देने का प्रवधान किया गया है। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी, निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए भी समुदाय एवं माता-पिता एवं अभिभावकों की भागीदारी होना महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसके साथ-साथ विद्यालय प्रबंध समिति के कार्य एवं दायित्वों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई, जिसमें विद्यालय विकास योजना बनाना व क्रियान्वयन करना, वित्तीय प्रबंधन कराना, विद्यालय सुरक्षा, सरक्षा एवं बच्चों की शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ना, बालिकाओं को जीवन कौशल विकसित करना व शिक्षा से जोड़ना, बच्चों को समावेशी शिक्षा देना एवं बच्चों के लिए सहज वातावरण तैयार करते हुए सभी को शिक्षा प्रदान कराना समिति का मूल दायित्व बनता है पर विशेष परिचर्चा की गई। इस प्रशिक्षण में प्रत्येक ब्लॉक से चार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जो अपने-अपने ब्लाकों पर प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष/उपाध्यक्षों को एक दिवसीय प्रशिक्षण देंगे। जिसके प्रत्येक विद्यालय की प्रबंध समिति को सशक्त किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण आलोक त्रिपाठी, हेमंत मिश्रा, अनूप कुमार आदि उपस्थित रहे। ब्लॉक मास्टर ट्रेनर के जिला समन्वयक हेमंत मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


