ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरजिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : जयंती बनेंगी निर्विरोध अध्यक्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : जयंती बनेंगी निर्विरोध अध्यक्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी जयंती राजपूत ने इकलौते नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही उनके निर्विरोध रूप से अध्यक्ष बनने की अब सिर्फ औपचारिकता ही...

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी जयंती राजपूत ने इकलौते नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही उनके निर्विरोध रूप से अध्यक्ष बनने की अब सिर्फ औपचारिकता ही...
1/ 2जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी जयंती राजपूत ने इकलौते नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही उनके निर्विरोध रूप से अध्यक्ष बनने की अब सिर्फ औपचारिकता ही...
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी जयंती राजपूत ने इकलौते नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही उनके निर्विरोध रूप से अध्यक्ष बनने की अब सिर्फ औपचारिकता ही...
2/ 2जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी जयंती राजपूत ने इकलौते नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही उनके निर्विरोध रूप से अध्यक्ष बनने की अब सिर्फ औपचारिकता ही...
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरTue, 18 Sep 2018 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी जयंती राजपूत ने इकलौते नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही उनके निर्विरोध रूप से अध्यक्ष बनने की अब सिर्फ औपचारिकता ही शेष बची है। नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व प्रत्याशी ने अपनी ताकत भी दिखाई। वाहनों के लंबी-चौड़े काफिले के साथ वो मुख्यालय पहुंची थी। जिसके बाद दिन के एक बजे के बाद नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची।

सपा शासनकाल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव की करीबी रिश्तेदार डॉ.वंदना यादव पत्नी पुष्पेंद्र सिंह यादव निर्विरोध रूप से अध्यक्ष बनी थी। लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही उनकी सीट पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। 12 मार्च को जिला पंचायत सदस्यों ने जयंती राजपूत पत्नी संतराम राजपूत की अगुवाई में जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। जिस पर 2 अप्रैल को शक्ति परीक्षण हुआ था। इसमें डॉ.वंदना यादव की हार हुई थी। तब से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव का इंतजार किया जा रहा था। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चुनाव का ऐलान हुआ और भाजपा की जयंती राजपूत के पक्ष में पूरी पार्टी लामबंद दिखाई दी। इसी का नतीजा यह निकला कि आज नामांकन सिर्फ जयंती राजपूत का ही दाखिल हुआ। जिसके चलते उनके निर्विरोध रूप से निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें