
एसआईआर में लगे शिक्षक, अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में अव्यवस्था
Hamirpur News - 0 मुस्करा ब्लाक के 97 अध्यापकों को एसआईआर में लगाया गया फोटो नंबर 20- प्राथमिक विद्यालय उमरी में परीक्षा के दौरान खेलकूद में मस्त दिखे बच्चे। बिवांर,
बिवांर, संवाददाता। मुस्करा ब्लाक में परिषदीय विद्यालय की परीक्षाएं अध्यापकों की बीएलओ में लगी ड्यूटी की वजह से प्रभावित होने लगी है। कई स्कूलों में एक ही अध्यापक पांचों कक्षाओं की परीक्षा करा रहे हैं। जिसमें किसी किस्म की कोई पारदर्शिता नहीं है। बच्चे उछल-कूद मचाते घूम रहे हैं। ब्लाक में 97 अध्यापकों को बीएलओ ड्यूटी पर लगाया गया है। इधर 10 दिसंबर से परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं चल रही हैं। एसआईआर की तारीख बढ़ने के साथ काम ही बीएलओ का कार्य बढ़ता जा रहा है। अध्यापकों के विद्यालय में न पहुंचने से परीक्षाओं में अव्यवस्था हो रही है। शुक्रवार को उमरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में एकमात्र अध्यापक क्रांति यादव पांच कक्षाओं की परीक्षा की देखरेख करती मिलीं।

जबकि विद्यालय में चार अध्यापकों की तैनाती हैं। जिसमें तीन अध्यापक की ड्यूटी बीएलओ पर लगी हुई है। मौके पर बच्चे परीक्षा के दौरान उछल-कूद करते हुए मिले। वही प्राचीन प्राथमिक विद्यालय बिवांर में दो अध्यापकों की ड्यूटी बीएलओ पर लगी हुई है। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिवांर के बीएलओ अखिलेश सोनी परीक्षा के दौरान विद्यालय में रहकर एसआईआर का कार्य पूरा करते मिले। एबीएसए रामगोपाल वर्मा ने बताया कि अभी एसआईआर की तारीख बढ़ा दी गई है। बीएलओ कार्य में लगे हुए हैं, जिन अध्यापकों का कार्य पूरा हो गया है, उन्हें विद्यालय पहुंचकर परीक्षाओं के कार्य को सख्ती के साथ पूरा करने को कहा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


