विद्यालय न जाने वाले बच्चों को चिन्हित करने पर चर्चा
Hamirpur News - कुरारा कस्बे में नई पहल परियोजना द्वारा चलाई जा रही सबके लिए समान एवं गुणवत्ता पूर्व शिक्षायात्रा के समापन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर एक्शन एड व यूनीसेफ द्वारा किया गया। गांवों में विद्यालय न जाने...
कुरारा कस्बे में नई पहल परियोजना द्वारा चलाई जा रही सबके लिए समान एवं गुणवत्ता पूर्व शिक्षायात्रा के समापन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर एक्शन एड व यूनीसेफ द्वारा किया गया। गांवों में विद्यालय न जाने वाले 6 से 14 साल के बच्चों को चिन्हित कर उनको शिक्षित करने की व्यवस्था करने के संबंध में चर्चा हुई।

एक्शन एड व यूनीसेफ द्वारा संचालित नई पहल परियोजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय में किया गया। जिला समन्वयक एक्शन एड मोनिका ने बताया कि जनपद में सबके लिए समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जागरूकता यात्रा अभियान सात विकास खंड में चलाया जा रहा है। आज इस यात्रा का समापन हो गया। इसका उद्देश्य है कि जो बच्चे शिक्षा से वंचित है उनको चिन्हित कर विद्यालय में पंजीकृत कराना है। नियमित विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करना है, बेटियों की शिक्षा में विशेष ध्यानाकर्षण करना है, लड़कियों की शिक्षा से दो परिवार शिक्षित होते हैं। इस पर विस्तार से चर्चा की गई। अशोक विद्यार्थी ने कहा कि गांवों में शिक्षा के लिए बच्चों के अभिभावकों को जागरूक कर विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाई जा सकती है। इस मौके पर सत्येंद्र अग्रवाल, मुन्ना खां, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


