पक्षपात पूर्ण कार्य से स्वर्णकार समाज में नाराजगी
Hamirpur News - 0 जेसीबी मशीन को वापस लौटाया, एसडीएम को दिया ज्ञापनफोटो-25- चौड़ीकरण में पक्षपात न हो, एसडीएम को दिया ज्ञापनराठ, संवाददाता। कस्बे के अंबेडकर चौराहे पर

राठ, संवाददाता। कस्बे के अंबेडकर चौराहे पर सुन्दरीकरण और चौड़ीकरण के कार्य में हो रहे पक्षपात से नाराज स्वर्णकार समाज ने तोड़फोड़ करने आई जेसीबी मशीन को वापस लौटाया। एसडीएम को ज्ञापन देकर चौड़ीकरण कार्य में भेदभाव न कर मानक अनुसार कार्य करने की मांग की है। अंबेडकर चौराहा पर सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के लिए तकरीबन 1 माह पहले तोड़फोड़ हुई थी। जिसमें स्वर्णकार धर्मशाला की आधा दर्जन से अधिक दुकानें तोड़ी जा चुकी हैं। जबकि अन्य स्थानों पर टूट नहीं हुई। जिससे स्वर्णकार समाज में नाराजगी व्याप्त है। बुधवार को फिर से स्वर्णकार धर्मशाला की तोड़फोड़ करने के लिए जेसीबी मशीन आई तो समाज के लोगों ने विरोध जताया और जेसीबी मशीन को वापस लौटा दिया।स्वर्णकार
समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी के नेतृत्व में आधा सैकड़ा लोगों ने एसडीएम अभिमन्यु कुमार को शिकायत कर बताया कि चौड़ीकरण के निर्माण कार्य में पक्षपात किया जा रहा है। स्वर्णकार धर्मशाला की दुकानों को टारगेट बनाया जा रहा है। अंबेडकर चौराहे के चारों ओर बराबरी का अतिक्रमण हटाया जाए। इस मौके पर बृजेंद्र भोले सोनी, बृजभूषण सोनी, राजेंद्र सराफ, सुनील सोनी, अमित, मनोज, प्रमोद सोनी, रोहित सोनी, रामाश्रय सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


