Hamirpur News: 11 सेकेंड में 11 बार ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ा

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: 0 दिव्यांग दंपति ने दरवाजे पर पानी फेंकने पर एतराज जताया तो दबंगों ने पीटा फोटो नंबर 22- वायरल वीडियो में दिव्यांग दंपति की पिटाई करते पड़ोसी। भरुआ सुम

Hamirpur News: 11 सेकेंड में 11 बार ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ा

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। दिव्यांग दंपति के घर के बाहर गंदा पानी फेंकने पर ऐतराज करने से नाराज पड़ोसियों ने दंपति को लाठी और ईंटों से प्रहार करके जमकर पीटा। दबंगों ने दिव्यांग महिला का 11 सेकेंड में 11 बार ईंट से प्रहार करके सिर फोड़ दिया है। पीड़ित दंपति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी छोटेलाल और उसकी पत्नी सुखरनियां जन्म से आंखों से दिव्यांग है। इनके घर के बाहर पड़ोसियों गंदा पानी फेंक दिया था। इस पर दिव्यांग दंपति ने ऐतराज जताया था। इससे नाराज होकर पड़ोसी इंद्रकुमार, उसकी पत्नी अनीता ने पुत्री खुशी के साथ मिलकर दिव्यांग दंपति को गाली-गलौज करके लाठी-डंडों और ईंट से प्रहार करके जमकर पीटा।

इस घटना में दिव्यांग की पत्नी का सिर फटा है। दबंग दंपति की पुत्री ने दिव्यांग महिला के सिर पर 11 सेकेंड में 11 बार ईंट से प्रहार करके सिर फोड़ा है। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि दिव्यांग दंपति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले दंपति और उनकी पुत्री के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहमीरपुरHamirpur News: 11 सेकेंड में 11 बार ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ा