Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsDivine Insights from Bhagwat Katha God is Both Connected and Separate from the World
हमारी वृत्ति परमात्मा से लगेगी तो संसार होगा गायब

हमारी वृत्ति परमात्मा से लगेगी तो संसार होगा गायब

संक्षेप:

Hamirpur News - 0 बड़ी देवी मंदिर परिसर में चल रही भागवत कथा का चौथा दिनफोटो- 15- भागवत कथा सुनने को उमड़ी श्रोताओं की भीड़।मौदहा, संवाददाता। बड़ी देवी मंदिर परिसर में चल

Nov 17, 2025 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

मौदहा, संवाददाता। बड़ी देवी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास स्वामी नारायणानंद ने कहा कि भगवान संसार से जुड़े भी है और अलग भी। जैसे आकाश मे बादल के गायब हो जाने के बाद भी आकाश गायब नहीं होता। नारायण सेवा समिति द्वारा सनातन गौरव महोत्सव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद महाराज ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा। प्रश्न यह है कि परमात्मा संसार में घुले-मिले हैं। तो संसार का नाश होने पर भी परमात्मा का नाश क्यों नहीं होता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसका उत्तर यही है कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है और बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है। भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा में ज्योत्सना सिंह, धनंजय सिंह व ऋषभ देव त्रिपाठी, शिवकुमार पाण्डेय, बीना पाण्डेय, विनय तिवारी, जगदीश प्रसाद व्यास, संतोष त्रिपाठी आदि श्रोताओं ने कथा का आनन्द लिया।