ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरखेलकूद प्रतियोगिता में विकास ने मारी बाजी

खेलकूद प्रतियोगिता में विकास ने मारी बाजी

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में बांकी मार्ग स्थित मधु महाराज इंटर कालेज में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन सौ मीटर दौड़ में विकास सिंह ने प्रथम स्थान हासिल...

खेलकूद प्रतियोगिता में विकास ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरTue, 20 Nov 2018 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में बांकी मार्ग स्थित मधु महाराज इंटर कालेज में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन सौ मीटर दौड़ में विकास सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।

नेहरू युवा केन्द्र की ओर से आयोजित कराई गई ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत 100 मीटर दौड़ से हुई। इसमें संदीप कुमार प्रथम, विवेक सिंह द्वितीय रहे। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में विकास सिंह प्रथम, विवेक द्वितीय रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में बानो मुंडेरा प्रथम, मांडवी द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ में पूनम सिंह प्रथम, गोमती द्वितीय रही। लंबी कूद बालक वर्ग में नीरज प्रथम रहे। बालीवाल प्रतियोगिता में नेहरू युवा केन्द्र सुमेरपुर की टीम ने बाजी मारी। कबड्डी में सुमेरपुर की टीम विजेता बनी, बालिका वर्ग कबड्डी में विवेकानंद युवती मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक माहे आलम ने युवाओं से हका कि स्वस्थ्य व्यक्ति में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। स्वस्थ्य रहने के लिए खेलकूद आवश्यक है। इस मौके पर लक्ष्मीनारायन, मोहम्मद अजीम, इकबाल, सुशील पांडेय, रूपकिशोर तिवारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें