Hamirpur News: बच्चों की तार्किक और बौद्धिक क्षमता विकसित कर रहे अनुराग
हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Hamirpur News: फोटो नंबर 20- अनुराग तिवारीसरीला ब्लाक के धौहल गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अनुराग तिवारी ने भी इस क्षेत्र में अपने कार्य

Hamirpur News: सरीला ब्लाक के धौहल गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अनुराग तिवारी ने भी इस क्षेत्र में अपने कार्य की वजह से अलग पहचान बनाई है। बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ ही अनुराग उन्हें स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। इसे लेकर विद्यालय में सप्ताह में एक दिन अलग से गतिविधियां भी कराई जाती हैं ताकि बच्चों में इसके प्रति जागरूकता आए। इसके अलावा स्मार्ट क्लास एवं गणित किट के माध्यम से बच्चों में तार्किक एवं बौद्धिक क्षमता को विकसित करने के भी उनके प्रयास चल रहे हैं। निपुण एप के माध्यम से बच्चों की मासिक प्रगति के आधार पर कार्ययोजना का निर्माण करते हैं।


