मौदहा बांध के आसपास बसे गांवों के बाशिंदों को नोटिस

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - मौदहा बांध से पानी छोड़े जाने को लेकर विभाग ने नदी किनारे के गांववासियों को नोटिस जारी किया है। जल स्तर बढ़ने की वजह से सावधानी बरतने और नदी के तटीय इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। बांध में रिसाव की समस्या के चलते मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

मौदहा बांध के आसपास बसे गांवों के बाशिंदों को नोटिस

बिवांर, संवाददाता। मौदहा बांध से पानी छोड़े जाने को लेकर विभाग ने नदी किनारे के आबाद ग्रामीण इलाकों के बाशिंदों को नोटिस जारी करना शुरू कर दी है। सभी को इस दरम्यान जल स्तर बढ़ने की वजह से सावधानी बरतने और नदी के तटीय इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। विकासखंड गोहांड के सरसेड़ा गांव के पास विरमा नदी पर स्वामी ब्रह्मानंद (मौदहा) बांध बना है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 1976-77 में शुरू हुआ और वर्ष 1999 में लोकार्पण हुआ था। बुंदेलखंड के किसानों की करीब इससे 22,637 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। राष्ट्रीय प्राधिकरण बांध सुरक्षा (एनडीएसए) ने एक नोटिस जारी किया था।

उसमें कहा गया था कि मौदहा बांध वर्ष 2004 से ही ड्रेनेज गैलरी में भारी रिसाव की समस्या से जुड़ा रहा है। विशेषज्ञ संस्थाओं की चेतावनी पर भी प्रभावी सुधार नहीं हुए।एनडीएसए ने नोटिस में कहा है कि डैम सेफ्टी एक्ट 2021 की धारा 4 (एक्स) के तहत एक निर्दिष्ट बांध होने के बावजूद संचालन और रखरखाव अधिनियम के अनुरूप नहीं हो रहा है। इस नोटिस के द्वारा जन सुरक्षा व डाउनस्ट्रीम आबादी के लिए खतरे की आशंका व्यक्त की थी। प्राधिकरण ने 30 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा था। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के इंजीनियर इन चीफ एवं विभागाध्यक्ष, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, लखनऊ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।राष्ट्रीय प्राधिकरण बांध सुरक्षा के सख्त रुख के बाद दो दिन पहले से मरम्मत कार्य के लिए बांध खाली किया जाने लगा है। मौदहा बांध के सहायक अभियंता रामफल ने बताया कि नोटिस जारी कर करीब आधा दर्जन सरसेड़ा, छानी, शिवनी,बांधुर खुर्द, बांधुर बुजुर्ग गांववासियों को नदी के किनारे सावधान रहने को चेताया गया है। एक मई से 15 मई तक प्रतिदिन 600 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जाएगा। इसके बाद 15 मई से लेकर 15 जून तक बांध के गेटों की मरम्मत का कार्य शुरू होगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।