बैंक तक पहुंची साइबर फ्रॉड आंच, नए खाते खोलने पर रोक
कस्बे की एक बैंक शाखा साइबर फ्रॉड के कारण संकट में है। हाल में खोले गए नए खातों में लाखों का लेनदेन हुआ, लेकिन अचानक सभी खाते बंद कर दिए गए। बैंक ने अब नए ऑनलाइन खातों पर रोक लगा दी है, जिससे ग्राहकों में चिंता और परेशानी बढ़ गई है। शाखा प्रबंधक ने तकनीकी गड़बड़ी का हवाला दिया है।

मुस्करा, संवाददाता। बढ़ते साइबर फ्रॉड की चपेट में कस्बे की एक बैंक शाखा भी गई। हाल के दिनों में इस बैंक में कुछ नए खाते खुले, जिनमें ऑनलाइन लाखों का लेनदेन हुआ और फिर उसके बाद अचानक से खाते बंद हो गए। जिसके बाद बैंक ने नए खाते खोलने में रोक लगा दी है। ऑफ लाइन खाते खोले जा रहे हैं, जिसमें ग्राहकों को तमाम किस्म की औपचारिकताओं से होकर गुजरना पड़ रहा है। खाता खोलने को लेकर शाखा प्रबंधक तकनीकी गड़बड़ी की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।स्थानीय बैंक की शाखा में ऑनलाइन गेमिंग के पैसे के लिए बैंक कर्मियों द्वारा बिना पुख्ता जांच-पड़ताल किए दर्जनों ऐसे खाते खोले गए, जिनमें लाखों रुपए का हाल के दिनों में लेनदेन किया गया।
इसके बाद इन खातों को बंद कर दिया गया। बैंक के उच्चाधिकारियों ने ऐसे नए खातों की मॉनिटरिंग के बाद मुस्करा की बैंक की शाखा को नए खाते खोलने को लेकर ब्लैकलिस्ट कर दिया है और बिना किसी जांच-पड़ताल किए नए ऑनलाइन खाते खोलने पर पाबंदी लगा दी है। जिसके चलते नए खाताधारक काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इस संबंध में शाखा प्रबंधक का कहना है कि तकनीकी खामी के चलते फिलहाल बैंक खाते खोलने पर रोक लगा दी गई है। रोक कब तक लगी रहेगी, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। कस्बे में एक स्कूल का संचालन करने वाले निश्छल कुमार का कहना है कि वह बैंक खाता खुलवाने पहुंचे तो उन्हें ऑफ लाइन ही खाता खोले जाने की जानकारी दी गई। साथ ही बैंक कर्मियों ने कहा कि ऊपर से आदेश की वजह से ऑन लाइन नए खाता नहीं खोले जा रहे हैं। जो भी खाता खुलेगा उसके लिए ग्राहक को लेनदेन बैंक में आकर करना होगा। ऑनलाइन किसी किस्म का कोई लेनदेन नहीं होगी। इससे ग्राहक परेशान हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


