Hamirpur News: तीजा महोत्सव : एक फूल दो माली नाटक और फूलों की होली की धूम

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: 0 तीजा महोत्सव की दूसरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मचाई धूम0 दर्शकों से रात भर खचाखच भरा रहा पशु बाजार मैदान, कलाकारों का बढ़ाया उत्साह फोटो नंबर 1

Hamirpur News: तीजा महोत्सव : एक फूल दो माली नाटक और फूलों की होली की धूम

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। तीजा महोत्सव की दूसरी रात कस्बे में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। लोगों ने रात भर मौजूद रहकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मंगलवार रात पशु बाजार मेला मैदान, रामलीला मैदान, छोटी बाजार में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। तीजा महोत्सव की दूसरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रही।

सांस्कृतिक समारोह

पशुबाजार मेला मैदान में झांसी से आए कलाकारों ने एक फूल दो माली नाटक का जीवंत मंचन करके जमकर वाहवाही लूटी। नाटक में फिरोज का किरदार मास्टर इकरार तथा शमशा का किरदार अल्लारक्खा ने निभाया। नाटक देखने के लिए पशुबाजार मेला मैदान खचाखच भरा हुआ था। यहां पर पशुबाजार मेला मलिक पुरुषोत्तम सिंह, अमर सिंह, जयकरन सिंह, रामबरन सिंह, अंकित सिंह रानू, देवांश सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, रुद्रप्रताप यादव, तुषार सिंह, सभासद पवन साहू, मोहित साहू आदि मौजूद रहे।

रामलीला मैदान के कार्यक्रम

इसी तरह रामलीला मैदान में वृंदावन से आए कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भक्त प्रह्लाद नाटक के साथ फूलों की होली का जबरदस्त मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, अधिशाषी अधिकारी दिनेशचंद्र आर्य ने संयुक्त रूप से किया। यहां पर सभासद रामकिशोर सैनी, दीपक शर्मा, राजेश वर्मा, राधे शुक्ला आदि मौजूद रहे। वहीं छोटी बाजार में सोनू जागरण पार्टी के कलाकारों ने राधा कृष्ण, शंकर जी, काली मां आदि की जीवंत झांकियां प्रस्तुत करके जमकर तालियां बटोरी। यहां पर कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण लीला कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित बाबू भैया ने राधा कृष्ण की झांकी की आरती उतार कर किया। यहां पर राजेश बाबू शिवहरे, कुंज बिहारी पांडे, राघवेंद्र पांडे, नवल दाऊ, सुरेश यादव, संजीव पांडे, उदित नारायण तिवारी, श्यामबाबू पांडे, आदित्य अवस्थी, राजन दीक्षित आदि मौजूद रहे।

भजनों का गायन

वहीं त्रिवेणी मैदान में कबीरी भजनों का अखंड गायन रात भर जारी रहा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान के दो सैकड़ा से अधिक कबीरी भजन गायक मौजूद रहकर अपनी-अपनी प्रस्तुति दे रहे है। रामलीला मैदान और छोटी बाजार के कार्यक्रमों का समापन हो गया है। पशु बाजार मेला मैदान के कार्यक्रम तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहे। मेले में आई जलपरी और ग्रेविटी झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

प्रश्नोत्तर

✦तीजा महोत्सव कब मनाया गया?−
तीजा महोत्सव की दूसरी रात मंगलवार को मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहमीरपुरHamirpur News: तीजा महोत्सव : एक फूल दो माली नाटक और फूलों की होली की धूम