बाजारों व मुख्य सड़कों पर उमड़ती रही लोगों की भीड़
हमीरपुर। हिन्दुस्तान संवाद कोरोना महामारी से बचने के लिए प्रशासन द्वारा सख्ती कर...

हमीरपुर। हिन्दुस्तान संवाद
कोरोना महामारी से बचने के लिए प्रशासन द्वारा सख्ती कर गाइड लाइन का पालन नहीं कराया जा रहा है। जिसके कारण नगर में घण्टों जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की आशंका बनी रहती है।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है और कई मरीजों की जान भी इसी बीमारी के चलते चली गयी है। प्रदेश सरकार ने इस महामारी की चैन तोड़ने के लिए कोविड-19 की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये हैं। पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गयी है। इसके बाबजूद शहालग के चलते क्षेत्र व नगर के लोग बाजार करने के लिए नगर में आ रहे हैं। जिसके चलते नगर में बस अड्डे, रानीलक्ष्मी बाई गेट, कोबाजार, स्टेट बैंक चौराहा, रामलीला मैदान सहित प्रमुख मार्गों में जनता की भीड़ उमड़ने जाम की स्थिति उपन्न हो रही है। वाहनों की आवाजाही से घण्टो जाम लगा रहता है। नगर के जिम्मेवार अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। भीड़ में लोग कोविड के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और इनके साथ सख्ती नहीं की जा रही है। जिससे नगर के लोगों में कोरोना फैलने की आशंका से भय व्याप्त है।
