Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsCrackdown on Illegal Sand Mining 10 Trucks Seized in Hamirpur
अवैध रूप से मौरंग ढोने वाले दस वाहन पकड़े, तीन सीज

अवैध रूप से मौरंग ढोने वाले दस वाहन पकड़े, तीन सीज

संक्षेप:

Hamirpur News - 0 इन वाहनों पर ठोंका गया 5.67 लाख रुपए का भारी-भरकम जुर्माना0 एआरटीओ, खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप 0 जनपद में इस वक्त अवैध खनन और

Dec 06, 2025 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर, संवाददाता। अवैध मौरंग खनन कर ट्रक/डंपरों की निकासी करने वालों के विरुद्ध शनिवार को चलाए गए संयुक्त अभियान में कुल 10 डंपरों को पकड़ा गया है। इनमें से तीन डंपर सीज कराए गए हैं। इस कार्रवाई से वाहन मालिकों और चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जनपद में अधिकारियों की लोकेशन देने वालों के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई के बाद से लगातार बिना एमएम 11 और ओवर लोड ट्रक/डंपरों की निकासी करने वालों के विरुद्ध अभियान चल रहा है। जिसमें रोज ओवर लोड और बिना प्रपत्रों के मौरंग निकासी करने वाले पकड़े जा रहे हैं। इस अभियान ने ट्रक/डंपर मालिकों और चालकों में हड़कंप मचा रखा है।

अधिकारियों की संयुक्त टीमें लगातार अभियान चला रहे हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) अमिताभ राय, खनिज अधिकारी विकास सिंह परमार, खान निरीक्षक उमाकांत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को अभियान चलाकर 10 वाहनों को अवैध परिवहन करते पकड़े। एआरटीओ ने बताया कि इनमें से एक वाहन को कुछेछा चौकी एवं दो को थाना जरिया में बिना परिवहन प्रपत्र के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर सीज किया गया है। इसके अतिरिक्त सात वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। इस प्रकार उक्त 10 वाहनों से लगभग 5.67 लाख से अधिक का राजस्व वसूल किया जाएगा। सुस्त हुई लोकेटरों के विरुद्ध कार्रवाई लोकेटरों के खिलाफ बीच में तेजी से हुई कार्रवाई अब फिर से सुस्त होने लगी है। पुलिस ने पिछले दिनों एक साथ जनपद जालौन के पांच लोकेटरों को तीन कारों के साथ गिरफ्तार किया था। इनके पास से कैश भी मिला था। इससे पूर्व दो और लोकेटर पकड़े जा चुके थे। लेकिन जिन 23 लोकेटरों को पुलिस ने अपनी एफआईआर में नामजद किया था, उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो रही है, जो कि पुलिस की कार्रवाई पर बड़ा सवालिया निशान भी लगा रही है। सात में सिर्फ दो ही नामजद लोकेटरे पकड़े गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;