कोटबाजार में खाद्य विभाग का छापा, नष्ट कराया एक कुंतल मावा
Hamirpur News - राठ में होली के त्यौहार के नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए। खाद्य विभाग ने छापेमारी की, जिसमें 1 कुंटल मावा जब्त किया गया। एसडीएम अभिमन्यु कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गई, लेकिन मिलावटखोर भाग गए। सरसों के तेल के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। यह अभियान जारी रहेगा।

राठ। होली का त्यौहार नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने निर्देश पर टीम के साथ सोमवार को कोटबाजार स्थित जलविहार मंच पहुंचे। जहां पर टीम को देखकर मावा बेच रहे लोग भाग गए। मौके पर एक कुंटल मावा मिला। जिसे कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां दो घंटे इंतजार के बाद कोई नहीं आया तो उसे गौशाला के पास गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया। राजीव कुमार ने बताया कि नहर बाईपास पर साहू किराना स्टोर्स की दुकान से सरसों के तेल के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि खाद्य वस्तुओं में मिलावट की लगातार सूचना आ रही थी। जिस पर छापेमारी की है। लेकिन टीम आते ही मिलावटखोर भाग गए। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


