जीजा का हत्यारोपी साला साथी संग गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

हमीरपुर में जीजा की हत्या के आरोप में चचेरे साले शिवेंद्र और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हत्या के बाद इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी। मृतक सचिन का शव स्टेट हाईवे पर मिला था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया।

जीजा का हत्यारोपी साला साथी संग गिरफ्तार

हमीरपुर। जीजा की गोली मारकर हत्या करने वाले चचेरे साले और उसके साथी को पुलिस ने आलाकत्ल के साथ शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। हत्यारों ने हत्या के बाद इसे दुर्घटना का रूप देने की भी नाकामी कोशिश की थी। मृतक के पिता ने दो नामजद सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस की टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं। बिवांर थानाक्षेत्र के पाटनपुर गांव निवासी 26 वर्षीय सचिन सिंह उर्फ शैलेंद्र का बुधवार की देर रात छानी गांव में स्टेट हाईवे में खून से लथपथ शव मिला था। पहले किसी वाहन की टक्कर से हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

लेकिन बाद में सचिन के बाएं सीने में गन शॉट की पुष्टि हुई थी। सचिन मौदहा के मराठीपुरा मोहल्ले में परिवार के साथ रहता था। बुधवार शाम पत्नी वर्षा की मौसी के पुत्र की शादी में शामिल होने छानी गांव में स्थित गेस्ट हाउस आया हुआ था। जहां उसका चचेरे साले शिवेंद्र उर्फ बउआ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी खुन्नस के चलते शिवेंद्र ने देर रात अपने साथियों के साथ मिलकर सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी और इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को हाईवे पर फेंककर फरार हो गया था। मृतक के पिता शुभकरन सिंह ने गुरुवार को थाने में सचिन के चचेरे साले शिवेंद्र सिंह उर्फ बउआ व दीपक को नामजद करते हुए एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।शुक्रवार को बिवांर पुलिस ने शिवेन्द्र उर्फ बउवा व दीपक सिंह चंदेल को हत्या में प्रयुक्त 315 बोर के तमंचा व एक अदद खोखा के साथ महेरा मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।