टेंडर का लिफाफा न जमा होने पर एसडीएम से शिकायत

Jan 23, 2026 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - 0 बारह मिनट देरी से पहुंचने पर नहीं जमा हो सका था टेंडर का लिफाफा 0 ठेकेदारों ने चेयरमैन पर चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप फोटो- 16- एस

टेंडर का लिफाफा न जमा होने पर एसडीएम से शिकायत

मौदहा, संवाददाता। निर्धारित समय से देरी से पहुंचे ठेकेदारों का टेंडर नगर पालिका में नहीं जमा हो सका था। जिससे परेशान ठेकेदार ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर मामले की जांच की मांग की है। नगर पालिका परिषद मौदहा में ऑनलाइन टेंडर डालने का समय 20 जनवरी को 2:00 बजे तक था। जबकि मौदहा कार्यालय में लिफाफा जमा करने का समय शाम 5:00 बजे तक था। जिस पर इन सभी लोगों ने हमीरपुर पहुंच निर्धारित समय पर ऑनलाइन टेंडर डाल दिया तथा लिफाफा जमा करने के लिए मौदहा आते समय राजमार्ग में जाम में फंसने के कारण वह सभी 5:12 पर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे जहां नगर पालिका प्रशासन ने समय पूरा हो जाने की दुहाई देते हुए उनके लिफाफे जमा करने से इनकार कर दिया।

इस पूरे मामले में आक्रोशित ठेकेदारों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर दिलाने की योजना बताई है। नगर पालिका में पंजीकृत ठेकेदारों योगेंद्र सिंह, बेबी सिंह, सोनू चौधरी, वरदानी, शिवेंद्र सिंह व अभिजीत सिंह आदि में एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भेज इस पूरे प्रकरण की जांच कर न्याय की मांग की है। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ का कहना है कि ठेकेदारों द्वारा उनके ऊपर लगाया जा रहा आरोप निराधार व बुनियाद है। पूरी प्रक्रिया नियमानुसार ही की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।