Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsContaminated Food Causes Illness During Diwali Festival in Hamirpur
मैदा में मिलाई जा रही खड़िया-पुट्टी, भटूरे खाकर बुजुर्ग बीमार

मैदा में मिलाई जा रही खड़िया-पुट्टी, भटूरे खाकर बुजुर्ग बीमार

संक्षेप:

Hamirpur News - हमीरपुर में दीपावली के त्योहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के बावजूद मिलावटी खाद्य सामग्री बेची जा रही है। एक बुजुर्ग, जो दुकानों से खरीदे गए मैदा से बने भटूरे खाकर बीमार हो गया, परिजनों ने...

Oct 25, 2025 11:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर। दीपावली के त्योहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की तमाम छापेमारी के बावजूद लोगों के घरों तक मिलावटी खाद्य सामग्री पहुंचती रही। एक दुकान से खरीदे गए मैदा से बने भटूरे खाकर बुजुर्ग बीमार हो गया। परिजनों का आरोप है कि मैदा में खड़िया और पुट्टी की मिलावट है। इसे खाने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी है। उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामला शहर के मेरापुर वार्ड का है। यहां के निवासी किशन शुक्ला ने बताया कि भैयादूज के दिन उसने मोहल्ले की किराना की दुकान से मैदा खरीदा था। शुक्रवार की शाम को घर में इसी मैदा से भटूरे बनाए गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने दो भटूरे पहले अपने 95 वर्षीय बाबा सत्यनारायण शुक्ला को दिए थे। उनकी नकली दांत लगे हैं। इसलिए उन्हें मैदा की मिलावट का एहसास नहीं हुआ और दोनों भटूरे खा लिए। इसके तुरंत बाद उनके पेट में तेज दर्द उठा और उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई है। डॉक्टर बुलाकर उनका उपचार कराया गया। किशन का कहना है कि जब उन्होंने घर में रखे मैदा को ठीक से देखा तो, उसमें खड़िया और पुट्टी की मिलावट का पता चला। गूंथ के रखा गया मैदा पत्थर जैसा जम गया। इसमें महक भी थी। पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।