मनरेगा को मूल रूप में बहाली को निकाली पदयात्रा
Hamirpur News - 0 राठ से चलकर पदयात्रा जराखर गांव पहुंची फोटो-21- मनरेगा बचाओ के लिए पदयात्रा निकालते कांग्रेसी। राठ, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविंद

राठ, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार के नेतृत्व में शुक्रवार को मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली गई। कांग्रेसियों ने मनरेगा को उसके मूल रूप में बहाल करने की मांग की है। मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी राजेंद्र कुमारी चौराहा (बारह खंभा) से शुरू होकर गांव सैना, करगवां में सभाकर जराखर पहुंचे कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीपत सहाय रावत की समाधि पर पुष्प चढ़ाये और सभा की। जहां जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों की आर्थिक और सामाजिक हक की लड़ाई को अंतिम समय तक लड़ेगी। सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़कर योजना को बहाल करायेगी।
पद यात्रा में पदयात्रा प्रभावी लालू दुबे, कौशल किशोर तिवारी, हिमांशु सैनी, दिनेश सिंह, दुष्यंत राजपूत, महेश सिंह राणा, शीर्ष राजपूत, धर्मपाल राजपूत, आशा राम अहिरवार, सलीम अहमद मजदूर, शकील अहमद, मैय्यदीन साहू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



