Hamirpur News: उपजाऊ भूमि पर प्लाटिंग से ष्घटेगा कृषि उत्पादन
Hamirpur News: मौदहा में खेती योग्य भूमि को तेजी से आवासीय प्लॉटों में बदलने को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है। स्थानीय नागरिक जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भूमि उपयोग परिवर्तन के सभी नियमों का पालन किया गया है। उन्होंने कृषि भूमि के संरक्षण की भी अपील की है।

Hamirpur News: मौदहा। कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उपजाऊ कृषि भूमि पर तेजी से हो रही प्लाटिंग को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खेती योग्य जमीन को बड़े पैमाने पर आवासीय प्लॉटों में परिवर्तित किया जा रहा है। जिससे भविष्य में कृषि उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में कई स्थानों पर निजी डेवलपर और प्रॉपर्टी कारोबारी कृषि भूमि पर प्लाटिंग कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों ने जिला प्रशासन और राजस्व विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह स्पष्ट किया जाए कि संबंधित भूमि पर प्लाटिंग से पहले भूमि उपयोग परिवर्तन (लैंड यूज चेंज) सहित सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं और नियमों का पालन किया गया है या नहीं।
यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि लगातार कृषि भूमि का दायरा सिमटने से खेती प्रभावित होगी और इसका असर भविष्य में खाद्यान्न उत्पादन पर भी पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से उपजाऊ कृषि भूमि के संरक्षण के लिए प्रभावी नीति अपनाने, अवैध प्लाटिंग पर अंकुश लगाने तथा नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


