Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsCollege Student Abducted and Assaulted in Hamirpur - Police Arrest Suspects
रंजिशन कार सवारों ने मारपीट कर छात्र को किया अगवा

रंजिशन कार सवारों ने मारपीट कर छात्र को किया अगवा

संक्षेप:

Hamirpur News - हमीरपुर में एक कॉलेज के छात्र को कार सवारों ने कॉलेज गेट पर मारपीट की और उसे कुरारा की तरफ ले गए। पुलिस ने आरोपितों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। छात्र ने बताया कि आरोपितों ने उसे रास्ते में धमकाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sun, 30 Nov 2025 12:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर। रंजिशन कार सवारों ने छात्र से कालेज गेट पर मारपीट की। इसके बाद उसे कार में डालकर कुरारा की तरफ ले गए। पुलिस ने पीछा कर कार सहित युवकों को झलोखर के पास दबोच लिया। दिनदहाड़े कालेज के सामने हुई इस घटना से लोगों के बीच खलबली मच गई। सदर कोतवाली के भोला का डेरा मुहल्ला निवासी सत्यम ने बताया कि उसका भाई श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र है। शनिवार की दोपहर हाफ-डे होने पर वह जैसे ही स्कूल से निकला तभी तीन चार लोग मुंह में रुमाल बांधकर कार में सवार होकर आए और उसके भाई के साथ मारपीट करना शुरू करना शुरू कर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इतना ही नही आरोपित युवक उसके भाई को बंधक बनाकर कार में डालकर अपने साथ कुरारा की तरफ ले गए। कालेज के प्रधानाचार्य रामनिवास सिंह ने उसे घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपितों का पीछा कर कुरारा के झलोखर गांव के पास पुलिस ने आरोपितों को कार समेत दबोच लिया। छात्र शिवम ने बताया कि कार में बैठे युवकों ने उसके साथ रास्ते भर मारपीट की और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते रहे। प्रभारी निरीक्षक पवन पटेल ने बताया कि बीते तीन चार दिन पूर्व कलौलीतीर गांव में लगे मेले में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसके कारण उक्त लोगों ने छात्र के साथ मारपीट की और उसे कार में अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।