आंबेडकर जयंती : जगह-जगह निकली शोभायात्रा, जयभीम के गूंजे नारे
Hamirpur News - 0 हमीरपुर, मौदहा, राठ और सुमेरपुर में निकाली गई शोभायात्रा 0 नीली पगड़ी और नीले गमछे में नृत्य करती दिखी युवाओं की टोलीफोटो नंबर 12- रमेड़ी में निकाली ज

हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में मंगलवार को बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की 135वीं धूमधाम से मनाई गई। राजनैतिक पार्टियों से लेकर सरकारी कार्यालयों में बाबा साहब को याद किया गया। हमीरपुर, मौदहा, राठ में जुलूस निकाले गए। डीजे की धुन पर युवाओं की टोली नीली पगड़ी, गमछे में नृत्य करते हुए दिखाई दी। जगह-जगह स्टॉल लगाकर बाबा साहब के अनुयायियों का स्वागत-सत्कार किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुख्यालय में संविधान शिल्पी, भारतरत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव पर डॉ.आंबेडकर नवयुवक समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ रमेड़ी डांडा से हुआ जो छंगा चौराहा, आकिल तिराहा होते हुए किंग रोड से लल्ला बॉस तिराहा से जिला अस्पताल, नौबस्ता, कालपी चौराहा, अमन शहीद, बस स्टाप होते हुए नगर पालिका के डॉ.आंबेडकर पार्क में पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा की अगुवाई डॉ.आंबेडकर नवयुवक समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार, शीलरतन, रामबाबू वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में युवाओं के साथ महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे। ललपुरा गांव सहित अन्य गांवों में बाबा साहब की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालदिवान यादव सहित आदि लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कन्या भोज का आयोजन कराया। युवाओं ने बाइक रैली निकाली। जिसने आसपास के गांवों में भ्रमण किया। कार्यक्रम स्थल पर छतपुर से आए गायक कलाकार भीम सिंह व रजनी भारती ने लोक गीत प्रस्तुत कर समां बांधा।सपाइयों ने भी बाबा साहब को जयंती पर किया यादसपा कार्यालय सहित जनपद की दोनों विधानसभाओं के प्रत्येक सेक्टर प्रभारी एवं बूथ प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सेक्टर एवं बूथ में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यालय स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति में माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, पूर्व प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति, नारायण दास अकेला, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, राघवेंद्र यादव लकी, रिजवान खान, रामकिशोर मामा, बीटू यादव, युगांक मिश्रा, रवि यादव, परशुराम प्रजापति, प्रेमदास कुशवाहा आदि मौजूद रहे।भाजपा विधायक ने भी माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमनभाजपा के सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के अनमोल प्रतीक भी हैं, उनके विचार हमें सदैव प्रगति और समरसता की राह पर प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शकुन्तला निषाद, चेयरमैन कुलदीप निषाद, मीडिया प्रभारी भाजपा अरविंद श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, प्रेम नारायण प्रेमी, देवेंद्र सिंह दीनू राजेंद्र श्रीवास, टिकरौली प्रधान अक्षय पाल बवाली, कार्यक्रम के संचालक आशुतोष शुक्ला सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।शोभायात्रा, जय भीम के नारों से गूंजा आकाशमौदहा। आंबेडकर जयंती कस्बे सहित क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मीरा तालाब स्थित आंबेडकर पार्क से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे कस्बे में भ्रमण किया। आंबेडकर पार्क में आयोजित किए गए कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवनवृत और दलितों के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष का विस्तार से वर्णन किया गया। शोभायात्रा में कांशीराम, डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम, सावित्री बाई फूले, ज्योतिबा फूले, महात्मा बुद्ध सहित दर्जनों ऐतिहासिक महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।महिला उत्थान को लाए हिन्दू कोड बिलकुरारा। कस्बा कुरारा के भौली रोड स्थित डॉ.अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि व मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुधाकर वर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने महिला उत्थान के लिए विशेष कार्य किया। इसके बाद कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साह से भाग लिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों को बस स्टैंड में पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि ने जलपान कराया।शोभायात्रा के दौरान हर तरफ लहराए नीले झंडेबिवांर। पुरवा मोहाल के कबीर नगर से अधिवक्ता जीत सिंह वर्मा, रामगोपाल वर्मा की देखरेख में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें डॉ.भीमराव आंबेडकर सहित वीर एकलव्य, सावित्रीबाई फुले, कबीर, दाता हक़्क सफा, नारायण गुरु, संत गाडगे, महात्मा ज्योतिबा फूले, पेरियार, बिरसा मुंडा सहित एक दर्जन झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत-सत्कार किया गया। शोभायात्रा में शिवपाल वर्मा महेश्वरीदीन अंबेडकर नागेंद्र वर्मा रामबालक अलबेला रामहेत वर्मा राजा भारती प्रेम कुमार रमेश कुमार सहित सैकड़ो गांव वासी मौजूद रहे हैंबाबा साहब के जीवन, संघर्ष और समाजोत्थान कार्यों पर चर्चाभरुआ सुमेरपुर। त्रिवेणी मैदान स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों अनुयायियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान बाबा साहब के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर डॉ.सागर, रमजान खान, सीताराम वर्मा, सभासद सुमित वर्मा, सुनील गौतम, सागर सम्राट, अमित जाटव, सुमित सम्राट, जगभान, अनूप रविदास, अर्पित, इंद्रजीत सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। पत्योरा में बाबा साहब की प्रतिमा में ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर गोष्ठी में विचार व्यक्त किए।धूमधाम से मनी जयंती, शोभायात्रा में उमड़ी भीड़राठ। आंबेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर राजनेताओं ने माल्यार्पण किया और दोपहर बाद कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। समाजसेवियों ने जुलूस मार्ग पर टेंट लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की। पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी, आराधना सिंह, कामता प्रसाद , कमलेश लोधी सहित सैकड़ों लोग मौजूद है।प्रशासनिक अमले ने भी मनाई जयंतीसरीला। एसडीएम बलराम गुप्ता ने ममना गांव पहुंचकर आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीओ शाहरुख खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं ममना गांव में समाजवादी पार्टी के नेता पुष्पेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। तहसील परिसर में भी आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान तहसीलदार रविंद्र पाल ने एसडीएम और नायब तहसीलदार के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।पुलिस लाइन में भी मनी बाबा साहब की जयंतीहमीरपुर। एसपी मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस लाइन परिसर में डॉ. आंबेडकर के फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। माल्यार्पण के पश्चात पुलिस लाइन परिसर में उनके राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने को प्रेरित किया गया। इस मौके पर एएसपी एमके गुप्ता, सीओ सदर राजेश कमल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


