
दिल्ली में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि
Hamirpur News - 0 अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने की शोक सभा हमीरपुर, संवाददाता। दिल्ली के लालकिले में हुए धमाके के बाद जान गंवाने वाले लोगों की मृत आत्मा की शांति
हमीरपुर, संवाददाता। दिल्ली के लालकिले में हुए धमाके के बाद जान गंवाने वाले लोगों की मृत आत्मा की शांति के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। बुधवार की दोपहर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित हुई इस शोकसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी ने कहा कि दिल्ली के लालकिले में जिस तरह से ब्लास्ट किया गया। उसने सभी का दिल दहला दिया।

इस घटना में दस से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच चल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि घटना में शामिल दोषियों को सख्त कार्रवाई की जाए। संगठन की जिला महामंत्री राखी पांडेय ने कहा कि इस घटना ने सभी के दिल को झकझोर कर दिया। देरशाम हुए ब्लास्ट की गूंज दिल्ली ही नही बल्कि पूरे देश में सुनाई दी। इस घटना में जो भी घायल हुए हैं। वह जल्द स्वस्थ्य हों और मृतात्मा को शांति मिले। इस मौके पर संगठन की जिला उपाध्यक्ष वंदना तिवारी, नगर अध्यक्ष रूबी तिवारी, प्रतिभा पाठक, मधु शुक्ला, स्वाति तिवारी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


