नहर की खरपतवार जेसीबी मशीन से हटाने का काम जारी
Hamirpur News - 0 सिल्ट की सफाई न होने से टेल नहीं पहुंचेगा पानी0 नहर में सफाई में देरी से इस हफ्ते नहीं मिलेगा पानीफोटो-09- नहर का खरपतवार हटाती जेसीबी मशीन। बिवांर,
बिवांर, संवाददाता। नहर सफाई में हो रही ढिलाई से इस हफ्ते भी पानी मिलने की उम्मीद नहीं है। नहर की सफाई के दौरान खरपतवार तो हटाया जा रहा है। मगर नहर की तली मे जमी सिल्ट की सफाई न होने से टेल तक पानी पहुंचना मुश्किल होगा। छानी ब्रांच की सफाई का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। जबकि फसलों को अब पानी की अधिक आवश्यकता है। परंतु नहर की सफाई में हो रही ढिलाई से कार्य अभी तक नहीं हो पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार नहर की सफाई में भारी अनियमितताएं बरत रहा है। नहर में उगी हाथी घास को साफ कर दिया है।
जबकि नहर की तली में लेव एक से दो फुट तक जमी हुई है। नहरों में लेव अधिक जमा होने से पानी पूरी क्षमता से संचालन करने में समस्या आएगी। पिछले वर्ष पानी के लिए नहर के टेल वाले गांव बांधुर बुजुर्ग, बांधुर खुर्द, छेड़ी बसायक, पारा, निवादा गांव के लोगों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाया था। इस वर्ष भी नहर की सफाई ठीक से न होने से किसान चिंतित है। किसान सुदीप पालीवाल, बड़कू सिंह, मालिक यादव, हरिओम अवस्थी, लाला पंडित सहित दर्जनों किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों से नहर की सफाई का कार्य शीघ्र समाप्त कर नहर सफाई में हो रही लापरवाही पर जांच का कार्य कर शीघ्र पानी छोड़ने जाने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




