
नई पहल के रथ को बीएसए ने झंडी दिखाकर रवाना किया
Hamirpur News - एक्शन एड और यूनीसेफ के सहयोग से संचालित नई पहल परियोजना के अंतर्गत शिक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। बेसिक शिक्षाधिकारी ने अभियान के रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना...
एक्शन एड और यूनीसेफ के सहयोग से संचालित नई पहल परियोजना के अंतर्गत शिक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। बेसिक शिक्षाधिकारी ने अभियान के रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

24 जनवरी से 6 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जनपद के प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों के बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाना है ताकि जिले के अंदर कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके। मौसमी पलायन करने वाले ऐसे बच्चे जो ईंट-भट्ठों में काम करने जाते हैं, उनका विद्यालय में ठहराव होना अनिवार्य है। जनपद के सात विकासखण्ड के हर गांव में अब यात्रा जागरूकता चलाई जा रही है। जो एक्शन एड के सहयोग को पूरा करने में सफल करेंगी। इस कार्यक्रम में अशोक विद्यार्थी, शैलेंद्र कुमार, असफिया, मोनिका समस्त लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


