Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsBrutal Assault on Tea Shop Owner by Gang in Hamirpur Victim Hospitalized
होटल संचालक को लोहे की रॉड से पीटकर किया अधमरा

होटल संचालक को लोहे की रॉड से पीटकर किया अधमरा

संक्षेप:

Hamirpur News - हमीरपुर, संवाददाता। चाय-पान के होटल में आधा दर्जन दबंगों ने किसी बात को लेकर

Feb 11, 2026 09:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर, संवाददाता। चाय-पान के होटल में आधा दर्जन दबंगों ने किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद मालिक को लोहे की रॉड से पीटकर अधमरा कर दिया। हमले में लहूलुहान मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिवांर थानाक्षेत्र के छानी गांव का जीतू कुशवाहा पुत्र राकेश इंगोहटा तिराहा में चाय-पान का होटल किए हुए। मंगलवार की रात करीब 8 बजे आधा दर्जन युवकों ने होटल में किसी बात को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जीतू के विरोध करने पर उसे लोहे के रॉड से पीटना शुरू कर दिया, जिससे जीतू का सिर फट गया। खून से लथपथ जीतू के शोर मचाने पर उसके चाचा रमेश और भाई अंशुल बीच-बचाव करने पहुंच गए।

जिस पर हमलावर युवकों ने उनके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चार युवकों को हिरासत में लिया है। घायल अंशुल रमेश और जीतू को छानी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से जीतू की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जीतू ने बताया कि कोल्डड्रिंक सेल्समैन को पैसे देने के लिए जेब में करीब 50 हजार रखे हुए थे जो गायब है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;