36 घंटे गुजरे, जांच को नहीं पहुंची कोई टीम

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

मौत का पुल 0 डीएम ने गठित की हुई है तीन सदस्यीय जांच टीम0 राज्य सेतु निगम लखनऊ से भी गठित हुई टीम, लेकिन जांच को कोई नहीं पहुंचा हमीरपुर, संवाददाता। थ

36 घंटे गुजरे, जांच को नहीं पहुंची कोई टीम

हमीरपुर, संवाददाता। थाना ललपुरा के मोराकांदर परसनी में बेतवा नदी में निर्माणाधीन पुल के गिरने की घटना के 36 घंटे से ज्यादा का समय गुजरने के बावजूद अभी तक कोई भी टीम मौके पर जांच करने नहीं पहुंचे। जबकि घटना स्थल से उठ रही सड़ांध ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच को लेकर अलग-अलग दो टीमें गठित की गई हैं। 28 मई की रात भीषण तूफान के दौरान मोराकांदर परसनी में बेतवा नदी में निर्माणाधीन 700.90 मीटर लंबा पुल भरभराकर कोठी सहित ढह गया था। जिसमें छह मजदूरों की जान चली गई थी। इस बड़ी घटना के 36 घंटे गुजरने के बाद अभी तक किसी किस्म की कोई भी जांच टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंची है। इस पूरे प्रकरण को लेकर डीएम के स्तर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। जबकि राज्य सेतु निगम ने भी लखनऊ मुख्यालय से एक टीम का गठन किया है, जिसे मौके पर आकर मामले की जांच कर रही है। उधर, घटना स्थल से उठ रही सड़ांध से मलबे में किसी और भी मजदूर के फंसे होने का संशय बना हुआ है。

जांच टीम की स्थिति

लखनऊ मुख्यालय स्तर से एक जांच कमेटी गठित की गई है। जांच टीम कब आएगी, इसकी उन्हें भी जानकारी नहीं है। जांच टीम में एक्सपर्ट होंगे, जिनकी रिपोर्ट पुल के ढहने से जुड़े मामले में अहम होगी।

पुलिस की जांच

-दिलीप कुमार, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, राज्य सेतु निगम।

कोट

घटना स्थल से सड़ांध आने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ मामले की जांच की थी, घटना स्थल पर एक विषखोपरा मरा हुआ मिला है। आज किसी भी टीम के घटना स्थल पर जांच करने जाने संबंधी कोई भी सूचना पुलिस के पास नहीं है।

पुलिस का बयान

राजेश कमल, सीओ सदर।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुल गिरने की घटना कब हुई थी?
28 मई की रात को भीषण तूफान के दौरान पुल गिरने की घटना हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।