दूल्हे संग रहने से इनकार करने वाली दुल्हन की हुई थी पिटाई, वीडियो वायरल
Hamirpur News - 0 तीसरे दिन सोशल मीडिया में दुल्हन को समझाते-समझाते आपे से बाहर हुई महिला ने बरसाए थप्पड़फोटो नंबर 20- वीडियो में नई नवेली दुल्हन पर तमाचे बरसाती दिखी

राठ, संवाददाता। बीते दिनों सुहागरत के दिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से इनकार कर दिया था और प्रेमी के साथ जाने की जिद की थी। गुरुवार को इसी दुल्हन के साथ एक महिला द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि तीन दिन पहले ससुराल आई दुल्हन ने पहली रात को ही दूल्हे के साथ रहने से इनकार कर दिया था। दुल्हन अपनी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। लाख कोशिशों के बाद भी दुल्हन नहीं मानी।
दुल्हन का कहना था कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है। उसकी शादी जबरिया कराई गई है। वह प्रेमी के साथ रहेगी। मामला कोतवाली पहुंचा था। गुरुवार को सोशल मीडिया पर उसी दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन अन्य महिलाओं के साथ बैठी है। एक महिला दुल्हन को समझाते-समझाते आपे खो देती है और उस पर तमाचे जड़ने लगती है। जानकारी मिली है कि यह घटना तब की है जब दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से इनकार किया था। सवेरे महिलाएं इसे समझाने की कोशिश कर रही थी, तभी एक महिला आपा खो देती है और दुल्हन पर तमाचे बरसाते लगती है। वीडियो में दुल्हन भी बार-बार यही दोहरा रही है कि उसका जबरिया ब्याह कराया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



