
मंगेतर को मनाकर दुल्हन ने प्रेमी से रचा ली शादी
Hamirpur News - 0 दुल्हन के किसी और से प्रेम करने की खबर देने से दूल्हा बारात लेकर नहीं आया0 मान-मनौव्वल के बाद भी नहीं बनी बात, प्रेमी संग हुई दुल्हन की विदाई 0 महोब
बिवांर, संवाददाता। शादी वाले दिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दूल्हे को फोन कर दिया। महोबा से आने वाली बारात वहीं रुक गई। पिता ने बेटी की मान-मनौव्वल की। दूल्हे पक्ष के सामने छोटी बेटी से शादी का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन वो तैयार नहीं हुए। बाद में दूल्हन का प्रेमी भी गेस्ट हाउस पहुंच गया। जहां लंबी चर्चा के बाद दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला डाली और एक साथ चले गए। मामला चर्चा में बना हुआ है। थाना ललपुरा के एक गांव की युवती की शादी 29 नवंबर को महोबा जिले के एक गांव के पीएसी में सब इंस्पेक्टर के साथ तय हुई थी।
27 नवंबर को दुल्हन के परिजनों ने धूमधाम के साथ तिलक चढ़ाया था, जिसमें वर पक्ष को 20 लाख रुपए कैश दिए गए थे। 29 नवंबर को बारात छानी गांव के गेस्ट हाउस में आनी थी। लेकिन उससे पहले दूल्हन ने दूल्हे को फोन करके किसी और से प्रेम प्रसंग होने की बात कहते हुए बारात न लाने को कहा। दुल्हन के फोन से दूल्हे के घर में सन्नाटा सा खिंच गया। इधर, दुल्हन फोन करके अपने प्रेमी को गेस्ट हाउस बुला चुकी थी, जो शादी करने को तैयार था। लेकिन दुल्हन के पिता ने उसे काफी समझाया-मनाया, पर वो टस से मस न हुई। दुल्हन के पिता ने दूल्हे को छोटी बेटी संग शादी करने का ऑफर भी दिया, लेकिन दूल्हा पक्ष तैयार नहीं हुआ। देर रात दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन के प्रेमी के साथ वरमाला डालकर विदा कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




