दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर निकाला

Feb 12, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

Hamirpur News - 0 पीड़िता की मां की तहरीर पर पति सहित चार पर मुकदमामौदहा, संवादादाता। शादी के दो साल बाद ही ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ि

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर निकाला

मौदहा, संवादादाता। शादी के दो साल बाद ही ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की मां ने दामाद सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौंदा निवासी सावित्री बेवा छिद्दू सिंह ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया है कि उसने अपनी पुत्री पूनम सिंह की शादी 2 जुलाई 2024 को अलीगढ़ निवासी अनुज कुमार पुत्र स्व.राजेश सिंह के साथ की थी। शादी के बाद अनुज कुमार सिंह व उसकी मां प्रेमलता एवं बहन छाया उसका पति मोनू निवासी फरीदाबाद ने दहेज को लेकर ताने देते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।

जिसको लेकर कई बार पंचायत हुई इसके बावजूद 5 फरवरी 26 ससुरालियों ने उसको मारा पीटा जिस उसने गांधी पार्क थाने मे लिखित सूचना दी। लेकिन उसे थाने में समझा बुझाकर भेज दिया गया। 06 फ़रवरी पुन: मार-पीट कर जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया। दहेज में 2 लाख रुपये नकद न लाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति सहित चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।