ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरब्लैकमेल करने वाले सरगना पर दुष्कर्म का केस दर्ज

ब्लैकमेल करने वाले सरगना पर दुष्कर्म का केस दर्ज

कुछ किशोरियों के साथ गिरोह बनाकर लोगों पर फर्जी मुकदमें दर्ज करा रुपए वसूलने वाले सरगना पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। शनिवार को एक महिला की तहरीर पर उसके खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का मुकदमा...

ब्लैकमेल करने वाले सरगना पर दुष्कर्म का केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरSat, 25 Aug 2018 10:27 PM
ऐप पर पढ़ें

कुछ किशोरियों के साथ गिरोह बनाकर लोगों पर फर्जी मुकदमें दर्ज करा रुपए वसूलने वाले सरगना पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। शनिवार को एक महिला की तहरीर पर उसके खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

19 अगस्त को नगर के एक युवक ने सरीला निवासी बंटी सहित तीन लोगों पर दो लाख रुपए मांगने व न देने पर मारपीट करते हुए फर्जी मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोपी बंटी के साथ कोतवाली पहुंची एक किशोरी ने पीड़ित युवक पर छेड़खानी का आरोप जड़ा था। जांच के बाद खुलासा हुआ कि बंटी एक संगठित गिरोह चलाता है। जिसमें उसके साथ कुछ किशोरियां भी हैं। जो लोगों पर फर्जी दुष्कर्म व छेड़खानी के आरोप लगाते हुए राजीनामा के बहाने लाखों रुपए वसूल चुकी हैं। पुलिस ने बंटी को तत्काल हिरासत में ले लिया। लेकिन कुछ समय बाद ही बंटी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। युवक की भाभी ने बताया कि पुलिस हिरासत से भागने के बाद रात करीब दस बजे बंटी ने उसके घर में घुसकर बुरी नीयत से उसे दबोच लिया। चीख पुकार मचाने पर मुहल्ले के लोगों को आता देख अपने साथियों के साथ भाग गया। कोतवाली प्रभारी केदारनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी बंटी के खिलाफ धारा 452, 376 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बताया कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही है।

गुलाबी गैंग कमांडर ने दी थी चेतावनी

महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। जिस पर गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल शुक्रवार को कोतवाली पहुंची। चेतावनी दी कि यदि दो दिन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह कोतवाली के सामने आंदोलन करेंगी। गुलाबी गैंग कमांडर की चेतावनी रंग लाई। पुलिस ने एक दिन बाद ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें