डिजिटल युग में तकनीकी रूप से अपडेट रहें कार्यकर्ता
Hamirpur News - मौदहा में भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और आईटी सेल, सोशल मीडिया के महत्व से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने तकनीक के साथ अपडेट रहने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि सरकार की योजनाएं प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंच सकें।

मौदहा। भाजपा के पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत सरस्वती विद्यापीठ में आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का बीते दिन समापन हो गया। इस शिविर में मौदहा नगर, मौदहा पूर्वी और मौदहा पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। समापन सत्र के विभिन्न चरणों में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और आगामी गतिविधियों से अवगत कराया। विशेष रूप से आईटी सेल और सोशल मीडिया के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं को तकनीक के साथ अपडेट रहना अनिवार्य है, ताकि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
प्रशिक्षण शिविर में जिला और क्षेत्रीय स्तर के दिग्गजों ने शिरकत की। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति, संयोजक विजय पांडेय, जगदीश प्रसाद व्यास, रामदेव सिंह, किशन व्यास, लालाराम निषाद, साधना सिंह, सिद्धार्थ सिंह एवं सिद्धार्थ पाठक व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


