Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsBJP Leader s Grandson Slapped by Woman Conductor at Hamirpur Bus Stand
भाजपा नेत्री के नाती को महिला परिचालक ने थप्पड़ मारा

भाजपा नेत्री के नाती को महिला परिचालक ने थप्पड़ मारा

संक्षेप:

Hamirpur News - हमीरपुर में किदवई नगर डिपो की महिला परिचालक ने भाजपा नेत्री के नाती को थप्पड़ मारा। इसके बाद भाजपा नेत्री ने पुलिस को बुलाया और मामले का विरोध किया। हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। भाजपा नेत्री ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया।

Jan 10, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर, संवाददाता। स्थानीय बस स्टैंड में किदवई नगर डिपो की महिला परिचालक ने भाजपा नेत्री के नाती को थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर पहुंची भाजपा नेत्री के साथ भी अभद्रता की। इससे मामला तूल पकड़ गया। मौके पर पहुंचे भाजपाइयों ने बस का घेराव कर दिया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। भाजपा नेत्री का कहना है कि वह इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगी। कोतवाली के शीतलपुर गांव का प्रांशू शनिवार की शाम अपने भाई को छोड़ने बस स्टैंड आया था। प्रांशू कानपुर जाने वाली किदवई नगर की बस में सीट देखने के लिए जैसे ही चढ़ा, वैसे ही महिला परिचालक ने उसके साथ अभद्रता कर दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पर प्रांशू ने भी जवाब दे दिया। जिस पर कहासुनी होने लगी। गुस्साई महिला परिचालक ने प्रांशू को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद प्रांशू ने अपनी दादी भाजपा की जिला उपाध्यक्ष राधा चौरसिया को मौके पर बुला लिया। उन्होंने महिला परिचालक को समझाने का प्रयास किया तो वह उनके साथ भी अभद्रता पर उतारू हो गई। मामला तूल पकड़ गया और कुछ ही देर में भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौके पर आ धमके और बस का घेराव कर लिया। हंगामे बढ़ने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। जिसके बाद बस कानपुर को रवाना हुई। इस संबंध में राधा चौरसिया का कहना है कि वह मामले की शिकायत रोडवेज के उच्चाधिकारियों से करेंगी। इस संबंध में कोतवाल पवन पटेल ने बताया कि हंगामे की सूचना मिली थी, मौके पर पुलिस भेजकर मामला शांत कराया गया।