Hamirpur News: परिषदीय स्कूल का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: 0 विद्यालय परिसर में गंदगी देख सफाई के दिये निर्देश0 बच्चों के साथ बैठकर एमडीएम भी चखा, शिक्षा की गुणवत्ता परखी फोटो- 15- जल्ला के आंगनबाड़ी में बच्चों

Hamirpur News: परिषदीय स्कूल का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। मुस्करा विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जल्ला का बीडीओ ने औचक निरीक्षण किया।

स्कूल परिसर की स्वच्छता

इस दौरान गंदगी मिलने पर सचिव को सफाई कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ एमडीएम भी चखा। उधर सुमेरपुर के दरियापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय का भी बीडीओ ने निरीक्षण किया। कस्बा बिवांर के जल्ला गांव में कम्पोजिट विद्यालय का मुस्करा बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चों से पहाड़े, जोड़, गुणा, भाग के बारे में पूछा। स्कूल में बन रहे एमडीएम को तैयार कर उसे खाकर उसकी गुणवत्ता को परखा। स्कूल के परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए ग्राम सचिव आशीष कुमार को सफाई कर्मियों को भेजकर सफाई कराने के निर्देश दिए। स्कूल परिसर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को तौलकर उनके शारीरिक विकास को परखा। करीब दो घंटे के निरीक्षण के बाद वापस लौट गए। बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल में सभी अध्यापक उपस्थित थे। एमडीएम भी दिन के हिसाब से तैयार किया गया था। सफाई व्यवस्था सही नहीं थी सचिव कल सफाई का कार्य करवाएंगे।

मिड-डे-मील की गुणवत्ता की जांच

बीडीओ ने परखी एमडीएम की गुणवत्ता

भरुआ सुमेरपुर। सुमेरपुर विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दरियापुर (कंपोजिट) का खंड विकास अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। विद्यालय का भौतिक परिवेश के साथ ही बच्चों के साथ मिड-डे-मील खाकर गुणवत्ता भी चेक की। इस अवसर पर बच्चों की कक्षा का अवलोकन कर सुझाव एवं कक्षा शिक्षण भी किया। इस अवसर पर एआरपी अभिषेक शुक्ला, अकबर अली, प्रधानाध्यापक अरविंद यादव, सुरेश कुमार, रीना सोनकर आदि मौजूद रही।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन सा विद्यालय बीडीओ द्वारा निरीक्षण किया गया?
मुस्करा विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जल्ला और सुमेरपुर के दरियापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहमीरपुरHamirpur News: परिषदीय स्कूल का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण